Bihar Crime: प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका को दरिंदों ने घेरा, गैंगरेप का खौफनाक वीडियो बना किया ब्लैकमेल, खाकी ने 8 घंटे में किया पांचों गुनहगारों को ढे़र

Bihar Crime: मोतिहारी से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।....

Motihari Gangrape 5 Arrested Within 8 Hours Of Crime
प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका के साथ गैंगरेप- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोतिहारी से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। समाज के ठेकेदारों और सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा मारती यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र की है। यहां अपने बॉयफ्रेंड से मुलाकात करने पहुंची एक बेगुनाह युवती इन वहशियों और दरिंदों के जाल में फंस गई। यह सीधे-सीधे एक पीड़ित पर जालिमों का वो कहर था, जिसने कानून-व्यवस्था को भी खुली चुनौती दे डाली। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने दोस्त रवि कुमार से मिलने के लिए छोटा बंगरा सरेह नामक सुनसान जगह पर पहुंची थी। रवि कुमार मंझौलिया थाना क्षेत्र के बहुअरवा का रहने वाला है। दोनों आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि वहां समाज के कुछ शातिर और मनबढ़ तत्व आ धमके। इन बदमाशों में छोटा बंगरा का जपाल चौधरी, सूरज कुमार, मोहन कुमार और फुलवरिया का दिलीप कुमार शामिल थे। इन 'मुल्जिमों' ने सबसे पहले इस जोड़े को घेर लिया और डरा-धमकाकर उनका एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

यह महज एक शुरुआत थी। इन अपराधियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी और 'ब्लैकमेलिंग' की घिनौनी साजिश रच डाली। युवती बदहवास होकर रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन गुनाहगारों के सिर पर हवस का भूत सवार था। उन्होंने न सिर्फ युवती की अस्मत को लूटा, बल्कि सामूहिक गैंगरेप जैसी इस खौफनाक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।जैसे ही इस घिनौने 'जुर्म' की खबर आम हुई, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में इस वहशियाना हरकत को लेकर जबरदस्त गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि इन दरिंदों ने सुगौली की सरजमीं को शर्मसार कर दिया है। चारों तरफ से मुल्जिमों को फांसी या सख्त से सख्त सजा-ए-मौत देने की मांग उठने लगी।

मोतिहारी के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए फौरन एक्शन लिया। उन्होंने बिना वक्त गंवाए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया। इस पूरे ऑपरेशन की कमान एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को सौंपी गई। महिलाओं के खिलाफ होने वाले जरायम पर मोतिहारी पुलिस जीरो टॉलरेंस यानी शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम कर रही है। कानून के हाथ बहुत लंबे हैं, किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया। पुलिस की मुस्तैदी का आलम यह था कि वारदात के महज दो घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया गया। इसके बाद पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और सुबह होते-होते बाकी के तीनों फरार मुल्जिमों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। महज 8 घंटे के भीतर सभी 5 दरिंदे पुलिस की हिरासत में थे।

पुलिस अब इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाकर स्पीडी ट्रायल कराने की तैयारी में है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द इंसाफ मिल सके। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, क्राइम सीन से वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी तलब किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने वो मोबाइल फोन और डिजिटल वीडियो भी जब्त कर लिया है, जिसके जरिए युवती को ब्लैकमेल किया जा रहा था। इन पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी ताकि इन जालिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार