पटना के बाढ़ में अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय और सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनके पास से बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

Illegal minigun factory in Barh
Illegal minigun factory in Barh- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने मौके से हथियार बनाने वाले कारीगरों और तस्करों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी 15 सितंबर को बनारसी घाट गांव के लोहार टोली में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय और सोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनके पास से बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 अर्द्धनिर्मित कट्टे, 12 जिंदा कारतूस और 3 अर्द्धनिर्मित बैरल बरामद किए। इसके अलावा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 3 बेस मशीन, 2 ग्राइंडर मशीन और 1 ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि मामले में बाढ़ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हथियार निर्माण एवं तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अनिल एवं रवि शंकर की रिपोर्ट