Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में खौफनाक रात! धमकी के बाद एक ही घर में तीन लाशें, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज

Bihar Crime: एक ही घर से मां और उसके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से ऐसा लग रहा है मानो किसी ने खामोशी से कत्ल की पटकथा लिख दी हो।...

Gopalganj Triple Deaths After Threat Probe Intensifies Area
धमकी के बाद एक ही घर में तीन लाशें- फोटो : reporter

Bihar Crime: संदेहास्पद स्थिति में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चे की मौत हो गई है वहीं मृतक महिला के पति ने अपने पाटीदार पर अपने पत्नी और बच्चे के हत्या का आरोप लगाया है। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके से आई इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। लसगरीपुर पंचायत के बझिला गांव में एक ही घर से मां और उसके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से ऐसा लग रहा है मानो किसी ने खामोशी से कत्ल की पटकथा लिख दी हो। 35 वर्षीय रीता देवी, उनकी 2 साल की बेटी वैष्णवी और महज 3 महीने के मासूम रुद्रा की संदेहास्पद हालात में मौत ने कई राज खोल दिए हैं, लेकिन सच्चाई अब भी परदे के पीछे है।

घटना की खबर मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। चीख-पुकार, मातम और दहशत के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और जांच का सिलसिला शुरू हुआ। एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल को खंगाला, वहीं एफएसएल की टीम भी हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी है। पहली नजर में मामला सीधा नहीं लग रहा बल्कि साज़िश की बू साफ महसूस हो रही है।

मृतका के पति संतोष साह ने इस पूरे मामले में अपने पाटीदारों पर सीधा ‘कत्ल’ का इल्ज़ाम ठोंक दिया है। उनका दावा है कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं और वारदात से ठीक पहले पूरे परिवार को खत्म कर देने की ‘खुली चेतावनी’ दी गई थी। संतोष के मुताबिक, वह हलवाई का काम करने एक समारोह में गया था और जब देर रात लौटा, तो घर में ‘मौत का सन्नाटा’ पसरा था।

दूसरी तरफ, गांव के कुछ लोगों की मानें तो कहानी में एक और डार्क एंगल है। चर्चा है कि संतोष साह नशे का आदी है और कहीं न कहीं ये हादसा उसी का नतीजा भी हो सकता है। यानी केस अब दो राहों पर खड़ा है एक तरफ जमीन विवाद की खूनी दुश्मनी, तो दूसरी तरफ घरेलू हालात का साया।

पुलिस ने फिलहाल दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। हर बयान, हर सुराग इस केस को और उलझा रहा है। तीन मासूम जिंदगियों का यूं खत्म हो जाना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि कई सवालों का मर्डर मिस्ट्री बन चुका है। क्या ये सुनियोजित हत्या है, या फिर किसी और सच्चाई को छुपाने की कोशिश? मुजफ्फरपुर का ये केस अब कानून और जांच एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है और पूरा इलाका जवाब का इंतजार कर रहा है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा