Bihar Police Crime: बिहार पुलिस की वर्दी पर फिर लगा बड़ा दाग, पुलिसकर्मी पर 3 लाख रंगदारी वसूली का आरोप, एक जवान गिरफ्तार, दूसरा फरार

Bihar Police Crime: टाइगर मोबाइल में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक व्यवसायी से तीन लाख रुपये वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है।....

Begusarai Tiger Mobile Cop Arrested for Rs 3 Lakh Extortion
घूसखोर पुलिस!- फोटो : reporter

Bihar Police Crime: टाइगर मोबाइल में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक व्यवसायी से तीन लाख रुपये वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है।बिहार के बेगूसराय जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां टाइगर मोबाइल में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक व्यवसायी से तीन लाख रुपये वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला नकली सिगरेट फैक्ट्री पर हुई छापेमारी के बाद उजागर हुआ, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र में तैनात दो टाइगर मोबाइल जवानों पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यवसायी को धमकाकर उससे पैसे वसूले। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने व्यवसायी और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और लगातार दबाव बनाकर करीब 3 लाख रुपये की वसूली की।

शिकायत सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस पूरे मामले की जांच सदर डीएसपी आनंद पांडे के नेतृत्व में की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह पूरा गोरखधंधा पिछले दो से तीन महीनों से चल रहा था। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि फरार आरोपी के घर से वसूली की गई रकम भी बरामद कर ली गई है।

यह मामला सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। आम लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर नाराजगी और चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री