हादसे में घायल अर्जुन ने तोड़ा दम, मुआवजे के लिए सुपौल में एनएच जाम; टायर जलाकर ग्रामीणों ने जताया भारी आक्रोश
सड़क दुर्घटना ने शनिवार सुबह तब गंभीर रूप ले लिया, जब घायल युवक अर्जुन शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई。 मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा
Supaul - सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित लिटयाही में गुरुवार की शाम हुई एक सड़क दुर्घटना ने शनिवार सुबह तब गंभीर रूप ले लिया, जब घायल युवक अर्जुन शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई。 मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा。 आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को एनएच 327 ई (NH 327 E) को बम-भोला पेट्रोल पंप के पास बांस-बल्ली लगाकर और टायर जलाकर जाम कर दिया。 प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे。
दो बाइक की टक्कर के बीच फंसा था अर्जुन
घटनाक्रम के अनुसार, गुरुवार को बम-भोला पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक मजदूर सड़क पार कर रहे थे, तभी सुपौल से पिपरा की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी。 अभी लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पिपरा से सुपौल की ओर जा रहे बाइक सवार की सीधी टक्कर उस दुर्घटनाग्रस्त बाइक से हो गई。 इस भीषण टक्कर में अर्जुन शर्मा बुरी तरह घायल हो गया था。
इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
स्थानीय लोगों ने घायल अर्जुन को आनन-फानन में सुपौल के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था, जहाँ शनिवार सुबह उसकी सांसे थम गईं。 मृतक की पहचान दीनापट्टी पंचायत के पिपराही (वार्ड नंबर 16) निवासी सिबु शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है。 युवा पुत्र की मौत से परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है。
पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन के बाद हटा जाम
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पिपरा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे。 करीब दो घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण राहगीरों और वाहन सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा。 पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर और सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजे का भरोसा दिलाकर जाम हटवाया。 इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。
पुलिस का पक्ष: 'आवेदन मिलने पर होगी उचित कार्रवाई'
थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि गुरुवार को हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को समय पर नहीं दी गई थी。 शनिवार को सड़क जाम की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया गया。 उन्होंने स्पष्ट किया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
Report - vinay kumar mishra