Sitamarhi murder: सीतामढ़ी में बड़ी वारदात, प्रखंड प्रमुख के भाई की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

Sitamarhi murder: सीतामढ़ी में अपराधियों ने पुरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई सुमोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Sitamarhi murder
सीतामढ़ी में गोलीबारी की घटना- फोटो : news4nation

Sitamarhi murder: बिहार के सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस बार निशाना बने पुरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान असोगी निवासी उपेंद्र साह के 50 वर्षीय पुत्र सुमोद साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शिवहर जिले के बसंतपट्टी इलाके में अपनी हार्डवेयर दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सुमोद साह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में हड़कंप मच गया

घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।इस घटना के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट