Bihar News: हल्दी की रस्म में 'धाय-धाय'! युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर चली गोली, खुशियां मातम में बदली

Bihar News:लड़की से कथित छेड़छाड़ के विरोध में हुए विवाद के बाद गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है।

गोली मारी
युवक को मारी गोली - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के शिवहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार शिवहर में हल्दी की रस्म में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। मामला शिवहर के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है। जानकारी अनुसार शादी की हल्दी रस्म के दौरान जहाँ लोग नाच गा रहे थे एक दूसरे को वही हल्दी लगा रहे इसी दौरान खुशियों का माहौल दहशत में बदल गया।

युवक को मारी गोली 

लड़की से कथित छेड़छाड़ के विरोध में हुए विवाद के बाद गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा गया है। बताया जाता है सुल्तानपुर गांव निवासी रामबली महतो के पुत्र रमेश कुमार गांव में ही विश्वनाथ महतो के पुत्र सुनील कुमार की शादी से पहले आयोजित हल्दी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान समारोह में फोम उड़ाने और लड़की से छेड़छाड़ को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जो देखते ही देखते काफ़ी बढ़ गया। 

युवती की लड़की छेड़ने पर बवाल  

इसी विवाद के बीच गांव के ही रमिद्र शाह के पुत्र सर्वेश कुमार और बसंत कुमार ने रमेश कुमार पर गोली चला दी। गोली लगते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रमेश कुमार को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना प्रभारी रंजीत गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो-तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

इलाके में दहशत 

इधर घटना की जानकारी मिलने पर शिवहर के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात हल्दी समारोह के दौरान लड़की से छेड़छाड़ के विरोध में गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें रमेश कुमार नामक युवक घायल हुआ है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

शिवहर से मनोज की रिपोर्ट