पटना में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: देशी पिस्टल, मैगजीन और 5 जिंदा कारतूस बरामद

पटना की जानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है....

पटना में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार: देशी पिस्टल, मैगज
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार- फोटो : सुमित कुमार

Patna : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना की जानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।


बग्घा टोला में छापेमारी, डराने-धमकाने का था आरोप

पुलिस को 21 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला निवासी एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और उसका इस्तेमाल स्थानीय लोगों में खौफ पैदा करने तथा डराने-धमकाने के लिए करता है।


पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई में रिस्की यादव गिरफ्तार

सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (फुलवारीशरीफ) की अगुवाई में जानीपुर थाना पुलिस ने चिन्हित ठिकाने पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान बग्घा टोला निवासी 20 वर्षीय त्रिदेवा कुमार उर्फ रिस्की यादव (पिता—उमेश राय) को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके घर से हथियार और कारतूस बरामद हुए।


आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानीपुर थाना कांड संख्या 221/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मामला कायम किया है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


हथियार के सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह अवैध हथियार और कारतूस कहां से लाया था और इसके पीछे कौन सा सप्लाई नेटवर्क काम कर रहा है।


सुमित की रिपोर्ट