Bihar News: अब इन महिलाओं को भी मिलेंगे 10 हजार रुपए, सीएम नीतीश का राज्यसभा जाने से पहले महिलाओं को सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ
Bihar News: बिहार की महिलाओं को अब 10 हजार रुपए मिलेंगे। सरकार ने जीविका बैंक और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब जीविका से जुड़ी सभी महिलाएं, चाहे उन्हें पहले 10 हजार रुपये का अनुदान मिला हो या नहीं, दोनों योजनाओं का लाभ
Bihar News: बिहार की महिलाओं को सीएम नीतीश एक बार फिर बड़ी सौगात देने का रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार जिन महिलाओं को 10 हजार रुपए नहीं मिले हैं उनके खाते में भी अब 10 हजार रुपए जाएंगे। दरअसल, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
खाते में जाएंगे 10 हजार रुपए
जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए स्पष्ट किया गया है कि वे जीविका बैंक (निधि) और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना दोनों का लाभ अलग-अलग रूप से ले सकती हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब वे महिलाएं भी जीविका बैंक से लोन ले सकेंगी, जिन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये का अनुदान नहीं मिला है। वहीं, जिन महिलाओं को यह राशि मिल चुकी है, वे भी जीविका बैंक से लोन लेने के लिए पात्र होंगी।
दोनों योजनाएं अलग-अलग
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और जीविका बैंक (निधि) पूरी तरह अलग योजनाएं हैं। एक योजना में अनुदान (ग्रांट) दिया जाता है, जबकि दूसरी में लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीण महिलाओं में किसी तरह का भ्रम न रहे, इसके लिए राज्यभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
दो लाख रुपये तक का मिलेगा लोन
जीविका बैंक के माध्यम से महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपये तक का लोन दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार रुपये से व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।
तीन जिलों में आवेदन शुरू
फिलहाल पटना, मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिलों में जीविका बैंक से लोन के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द स्वीकृति देकर राशि का भुगतान किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही यह योजना राज्य के सभी जिलों में लागू की जाएगी। इसमें महिलाओं को तीन श्रेणियों में लोन दिया जाएगा। पहले 15 हजार, 75 हजार और 2 लाख रुपये। बता दें कि सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने से पहले ये बड़ी सौगात मानी जा रही है।