Weather Forecast: अगले 10 घंटे में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 90 KM/H तक चल सकती है हवा
Weather Forecast: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट। 90 किमी प्रति घंटे तक हवा चलने की संभावना, कई राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी और शहरवार मौसम का पूरा अपडेट।
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं पांच राज्यों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी गई है।,अगर आप पहाड़ी राज्यों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर देख लें। खराब मौसम के कारण यात्रा प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को घने जंगलों और बड़े पेड़ों वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज आंधी के कारण बड़े पेड़ गिर सकते हैं और हादसे हो सकते हैं। दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
इन 15 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और असम में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की भी आशंका जताई गई है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 12 जून को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, बुलंदशहर, रामपुर, सीतापुर, बहराइच, हमीरपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश, तेज आंधी और बड़े ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बिहार का मौसम
पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
झारखंड का मौसम
रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज, हजारीबाग और जमशेदपुर में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार लगभग 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड का मौसम
रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बारिश, तेज हवा और ओले गिरने की संभावना है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन, शिमला, सिरमौर, ऊना और हमीरपुर में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी, पुंछ, मिरपुर, कुपवाड़ा और जम्मू में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पंजाब का मौसम
पठानकोट, गुरदासपुर, सासनगर, फिरोजपुर, अमृतसर, कपूरथला, संगरूर, पटियाला और लुधियाना में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की रफ्तार लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
राजस्थान का मौसम
हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू, अलवर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर और जैसलमेर में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। कई इलाकों में धूल भरी हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश का मौसम
भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, झाबुआ, रतलाम, विदिशा, रायसेन, कटनी, बालाघाट, बैतूल, भिंड, दमोह, दतिया, मंदसौर और मुरैना में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।