Bihar Budget Session: हुजूर...4 करोड़ रुपए लेकर टुकुर टुकुर ताकतें हैं, पूर्व मंत्री का सदन में लगाई गुहार, उल्टे भड़क गए मंत्री जी... खूब सुना दिया

Bihar Budget Session:

Bihar Budget Session: हुजूर...4 करोड़ रुपए लेकर टुकुर टुकुर

Bihar Budget Session: हुजूर...4 करोड़ फंड तो है लेकिन अगर आम लोग कह दे कि एक शौचालय बनवा दीजिए, एक लाइब्रेरी बनवा दीजिए तो हम टुकुर टुकुर ताकतें रहते हैं। यह कहना है पूर्व विधायक और भाजपा विधायक प्रमोद कुमार का। सदन में प्रमोद कुमार ने स्पीकर के सामने अपनी बातों को रखी। उन्होंने एक विधायक के दर्द को बयां किया। साथ ही गुहार भी लगाई कि सरकार इस मामले में कार्रवाई करे और विधायक को उचित अधिकार दे। वहीं प्रमोद कुमार के बातों को सुनते ही मंत्री बिजेंद्र यादव भड़क गए उन्होंने खड़ा होकर पूर्व मंत्री को ही खड़ी खोटी सुना दी। 

सदन में विधायक का छलका दर्द 

दरअसल, बिहार विधानसभा में विधायक प्रमोद कुमार ने सदन में कहा कि देश के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में एनडीए की सरकार है और वहां कई योजनाएं एक समान तरीके से लागू की जा रही हैं। लेकिन बिहार को इन व्यवस्थाओं से अलग रखा जा रहा है जो अन्याय है।  उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि हम डीएवी स्कूल में कोई कार्यक्रम में शामिल होते हैं और वहां हमसे मांग की जाती है कि एक शौचालय बनावा दीजिए, एक चाबूतरा बनवा दीजिए तो हम कुछ नहीं कर पाते हैं, अगर किसी मैदान में खेल का उद्घाटन करने जाते हैं और बच्चे बैट बॉल खरीदने की मांग करते हैं तो भी हम टुकुर टुकुर ताकतें रहते हैं। 

4 करोड़ फंड लेकिन हाथ बंधे

उन्होंने कहा कि विधायक का 4 करोड़ का फंड है इसके बाद भी हम कुछ नहीं कर पाते हैं। न्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे पड़ोसी राज्यों में भी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्कूलों और संस्थानों का निर्माण और विस्तार कराया गया है। विधायक ने बताया कि कई जगहों पर समाजसेवियों ने दान देकर जमीन उपलब्ध कराई, जिसके आधार पर शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों की स्थापना हुई। इसी तरह बिहार में भी सरकारी जमीन देकर कई संस्थान शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों को जनता संरक्षक मानती है तो विकास कार्यों में उनकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अन्य राज्यों की तरह बिहार में विधायक को अधिकार दिया जाए। 

बिहार सरकार बदले नियम 

बता दें कि, बिहार सरकार का नियम है कि कोई भी विधायक अपने क्षेत्र में अपने फंड से किसी भी विद्यालयों में पुस्तकालय निर्माण, शैक्षणिक निबंधित संस्थाओं को सामग्री उपलब्ध कराने और सामुदायिक भवनों का निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, विवाह भवन निर्माण तथा दलित बस्तियों के समुचित विकास नहीं कर सकता है बल्कि विधायक केवल अनुशंसा कर सकता है संबंधित विभाग इस पर फैसला लेगा और निर्माण करवाएगा। हालांकि अन्य राज्यों में विधायकों को निर्माण कराने का अधिकार मिला है जिसको लेकर विधायक जी सवाल खड़ा कर रहे थे। 

बिजेंद्र यादव भड़के 

वहीं उनकी बाते सुनते ही मंत्री बिजेंद्र यादव भड़क गए और खड़े होते हुए कहा कि, जब लोग मंत्री बनते हैं तो सब भूल जाते हैं और मंत्री पद से हटते ही तरह तरह की बातें करने लगते हैं। हम देखते हैं इसको हम दिखवा लेते हैं। इस दौरान सदन में हंगामा भी देखने को मिला। दरअसल, प्रमोद कुमार ने स्पीकर को संरक्षक के जगह अंगरक्षक बता दिया था जिसको लेकर विधायकों ने हंगामा किया तो उन्होंने कहा कि हम अपनी बातों को वापस लेते हैं, गलती से मुंह से निकल गया।