Tejashwi Yadav : 3 साल की हुई तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी, राबड़ी आवास के बाहर लगी खास पोस्टर, समर्थकों ने ऐसे दी बधाई
Tejashwi Yadav : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की लाडली बेटी कात्यायनी आज 3 साल की हो गई है। कात्यायनी का जन्मदिन धूमधाम से लालू परिवार मना रहा है। राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों ने पोस्टर भी लगाया है।
Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी आज तीन साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर पटना स्थित राबड़ी आवास के बाहर एक बड़ा और आकर्षक पोस्टर लगाया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 27 मार्च 2023 को पहली बार तेजस्वी यादव के घर पर किलकारी गुंजी थी और वो पहली बार पिता बने थे। तेजस्वी फिलहाल दो बच्चों के पिता हैं। हालांकि लालू परिवार फिलहाल पटना में मौजूद नहीं है।


वहीं राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों ने पोस्ट लगाया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव और उनके दोनों बच्चे कात्यायनी और इराज नजर आ रहे हैं। पोस्टर के जरिए कात्यायनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। राहगीर और समर्थक इसे देखकर परिवार को बधाई दे रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी और कात्यायनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में तेजस्वी और कात्यायनी होली खेलते नजर आ रहे थे।


गौरतलब है कि पिछले साल कात्यायनी का जन्मदिन लालू परिवार ने भव्य तरीके से मनाया था। उस दौरान पूरा परिवार कोलकाता गया था, जहां शानदार अंदाज में सेलिब्रेशन किया गया था। तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर भी अपने पारिवारिक जीवन की झलक साझा करते रहते हैं। वे अक्सर बेटी कात्यायनी के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है। उनके द्वारा साझा किए गए रील्स में पिता-पुत्री के बीच का खास जुड़ाव साफ दिखाई देता है।

बताते चलें कि तेजस्वी यादव 27 मार्च 2023 को पहली बार पिता बने थे। उस समय लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी पोती को देखने अस्पताल पहुंचे थे। कात्यायनी का जन्म चैती नवरात्र के छठे दिन हुआ था, जिसे मां कात्यायनी की पूजा का विशेष दिन माना जाता है, इसी वजह से उनका नाम कात्यायनी रखा गया। वहीं, 26 मई 2024 को तेजस्वी यादव के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम इराज रखा गया। इस नाम का चयन भी लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए किया।
