Bihar Politics: नीतीश के सीएम पद छोड़ने से पहले तेजस्वी का बड़ा धमाका, सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को सबसे बड़ी चुनौती

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुबह सुबह ट्विट कर बिहार की कमियां गिनाई है। उन्होंने ट्विट के माध्यम से बताया है कि बिहार में किन किन मामलों में पिछड़ा हुआ है।

तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने गिनाई बिहार की खामियां - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हाल ही में केरल गए थे। केरल में तेजस्वी ने बिहार को सबसे गरीब राज्य बताकर संबोधित किया। वहीं शनिवार को देर शाम तेजस्वी केरल से वापस लौटे। बिहार लौटने के बाद एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बिहार की कमियां गिनाई है। तेजस्वी यादव ने बिहार को हर क्षेत्र में पीछे दिखाया है। बिहार की साक्षरता दर से लेकर प्रति व्यक्ति आय तक में कमियां निकाली है। तेजस्वी ने बिहार को बेरोजगारी अपराध और पलायन में सबसे आगे बताया है। पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने रविवार को सुबह सुबह ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। तेजस्वी यादव ने इसके साथ ही सीएम नीतीश और दोनों डिप्टी सीएम को खुली चुनौती भी दे दी है। तेजस्वी ने कहा कि वो किसी भी सर्वाजनिक मंच पर बहस करने को तैयार हैं। 

इन मामलों में सबसे पीछे बिहार 

तेजस्वी यादव ने ट्विट कर लिखा कि, देश में सबसे कम साक्षरता दर बिहार की है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार की है। देश में सबसे कम किसानों की आय बिहार की है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश बिहार में है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग बिहार में है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति ग्रामीण आय बिहार में है। देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति बिजली खपत बिहार में है।

इन सब में सबसे आगे बिहार 

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा कि, देश में सबसे अधिक अपराध बिहार में है। देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है। देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से है। देश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार बिहार में है। देश में सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में है। हिंसक अपराध और अपहरण में बिहार अव्वल है। भारत के 𝟓𝟎 सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे अधिक शहर बिहार के है। देश में सबसे अधिक ग्रामीण युवा बेरोज़गार बिहार से है। सबसे अधिक शहरी बेरोज़गार युवा भी बिहार के ही है। सबसे अधिक 𝐒𝐜𝐡𝐨𝐨𝐥 𝐃𝐫𝐨𝐩 𝐎𝐮𝐭 𝐑𝐚𝐭𝐞 बिहार में है। सबसे ख़राब 𝐏𝐮𝐩𝐢𝐥-𝐓𝐞𝐚𝐜𝐡𝐞𝐫 𝐑𝐚𝐭𝐢𝐨 बिहार का है।

एक लाख आबादी पर सबसे कम कॉलेज

तेजस्वी ने शिक्षा को लेकर कहा कि, देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिहार में है। प्रति एक लाख आबादी पर सबसे कम कॉलेज बिहार में हैं। देश में सबसे कम 𝐂𝐃𝐑 (𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭 𝐃𝐞𝐩𝐨𝐬𝐢𝐭 𝐑𝐚𝐭𝐢𝐨) साख-जमा अनुपात बिहार का है। 𝐊𝐂𝐂 𝐋𝐨𝐚𝐧 के अन्तर्गत किसानों को देश में सबसे कम कृषि ऋण बिहार में मिलता है। नीति आयोग के सतत्त विकास के लक्ष्य और विकास के तमाम सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे है।

बिहार में डॉक्टरों की कमी 

उन्होंने कहा कि, देश में सबसे अधिक “𝐔𝐧𝐝𝐞𝐫𝐰𝐞𝐢𝐠𝐡𝐭” (कम वजन के) बच्चे बिहार में है। देश में सबसे अधिक बच्चे “𝐒𝐭𝐮𝐧𝐭𝐞𝐝” यानि बौने बिहार के हैं। देश में सबसे अधिक 𝐀𝐧𝐚𝐞𝐦𝐢𝐜 यानि खून की कमी से पीड़ित महिलाए बिहार में है। 𝐌𝐮𝐥𝐭𝐢 𝐝𝐢𝐦𝐞𝐧𝐬𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐩𝐨𝐯𝐞𝐫𝐭𝐲 सबसे अधिक बिहार में है। देश में सबसे अधिक डॉक्टरों के पद बिहार में रिक्त हैं। लगभग 𝟓𝟖% पद रिक्त है। देश में सबसे अधिक झोपड़ी में रहने वाले लोग बिहार के है। बिहार की 𝟏𝟒% आबादी झोपड़ी में रहती है।

देश में सबसे पीछे बिहार 

आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं में देश में सबसे पीछे बिहार है।

स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में देश में सबसे पीछे बिहार है।

औद्योगीकरण, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश में बिहार सबसे फिसड्डी है।

चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग 

गंभीरता से इस पर मनन करो और बताओ 𝟐𝟏 वर्षों के एनडीए शासन बाद भी बिहार विकास के इन सभी संकेतकों में राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम क्यों है? जब तक आप समस्या को चिह्नित कर उसका समाधान नहीं करेंगे तब तक अपनी असफलता छुपाने के लिए हर बार ऐसे ही चुनावों में चुनाव आयोग जैसी संस्था, भ्रष्ट अधिकारियों की चौकड़ी, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग और मदद, 𝟏𝟎 हज़ार नगद और 𝟏 करोड़ नौकरी व हर महिला को 𝟐 लाख रुपए बांटने जैसे सफेद झूठ बोलना पड़ेगा।

बिहार सबसे निचले पायदान पर 

𝟐𝟏 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार और 𝟏𝟐 वर्षों की डबल इंजन सरकार के कर कमलों से 𝐥 विगत दो दशकों से शिक्षा-रोजगार-आय, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश तथा स्वास्थ्य सेवा-सुविधा और पोषण से लेकर अधिकांश सामाजिक, मानवीय और आर्थिक संकेतकों में बिहार सबसे निचले पायदानों पर है। बिहार को सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य बताने पर भ्रष्ट शासकों को अपमान लगता है क्योंकि यह इनके सफेद झूठ व अपार असफलता का पर्दाफाश कर इनकी सच्चाई को उजागर करता है इसलिए एनडीए के कर्णधारों को यह असहनीय दर्द-पीड़ा होती है।

तेजस्वी की खुली चुनौती 

बिहार की यह स्थिति 𝟐𝟏 वर्षों से बनी हुई है लेकिन निर्लज्ज, नाकाम, नकारा और निक्कमी सरकार हर बात में विपक्ष पर दोषारोपण कर अपनी राजक नीतियों, सफेद झूठ और खोखले दावों के बोझ तले अपनी आसमानी विफलता को छुपाने का असफल प्रयास करती है।  अगर मुख्यमंत्री, दो-दो उपमुख्यमंत्री में नैतिक साहस और योग्यता है तो बिहार की प्रगति व बेहतरी के लिए इस यथार्थ और सरकार के अपने ही आंकड़ों व तथ्यों पर मुझसे जब चाहे, जहाँ चाहे, जैसे चाहे सार्वजनिक बहस कर सकते हैं। गौरतलब हो कि, सीएम नीतीश राज्यसभा जा रहे हैं जल्द ही वो मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में सियासी सरगर्मी तेज है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट