पटना में खुला भारत का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल, जया किशोरी ने किया उद्घाटन, पहली बार एक जगह इतनी चांदी
पटना में “बनवारीलाल चांदीवाला” नाम से शुरू किया गया मॉल देश का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल है
Banwarilal Chandiwala : पटना में देश का पहला सिल्वर ज्वेलरी मॉल शुरू हो गया है। शहर के राजा बाजार इलाके में इस भव्य मॉल का उद्घाटन रविवार, 5 अप्रैल 2026 को प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ने किया। उद्घाटन समारोह में प्रेम कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। “बनवारीलाल चांदीवाला” नाम से शुरू किया गया यह मॉल करीब 20,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे पांच मंजिला आधुनिक ज्वेलरी हब के रूप में विकसित किया गया है।
इसे देश का पहला और सबसे बड़ा सिल्वर हॉलमार्क ज्वेलरी मॉल बताया जा रहा है। इस मॉल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां केवल शुद्ध हॉलमार्क चांदी से बने उत्पाद ही उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को यहां पारंपरिक चांदी के आभूषणों के साथ-साथ प्राचीन वस्तुएं, चांदी के फर्नीचर और विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आइटम एक ही छत के नीचे मिलेंगे।
सुविधाओं की बात करें तो मॉल में ग्राहकों के लिए दो फ्लोर की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा “ज्वेलरी ऑन व्हील्स” यानी ज्वेलरी बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्राहक अलग-अलग स्थानों पर भी ज्वेलरी की खरीदारी कर सकेंगे।
मॉल प्रबंधन का कहना है कि यह स्टोर खास तौर पर ‘असली चांदी’ की लग्जरी और प्रमाणिकता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को एक भरोसेमंद और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव मिल सके।