सोनपुर विधायक विनय सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, सीएम सम्राट ने जाना हाल

विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से बातचीत कर विधायक की स्थिति के बारे में पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ

Sonpur MLA Vinay Singh
Sonpur MLA Vinay Singh- फोटो : news4nation

Bihar News : सारण जिले के सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार (21 नवंबर) की रात स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।


विधायक के अचानक अस्वस्थ होने की खबर से सारण जिले के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता का माहौल है। उनके समर्थक और शुभचिंतक लगातार स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से बातचीत कर विधायक की स्थिति के बारे में पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


कई विधायक अस्पताल पहुंचे

विधायक का कुशलक्षेम जानने के लिए कई जनप्रतिनिधि भी सीएनएस अस्पताल पहुंचे। इनमें विधायक जनक सिंह, रणधीर सिंह और राजेश सिंह समेत अन्य नेता शामिल रहे। सभी ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होकर वापस जनसेवा में लौटने की उम्मीद जताई।


विनय कुमार सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद वहां समर्थकों और शुभचिंतकों का पहुंचना जारी रहा। फिलहाल विधायक चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती हैं।


उन्होंने वर्ष 2000 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर जीत दर्ज कर तीसरी बार विधायक बने।