Bihar News : पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान... एक दिन में 92 आरोपितों को किया गिरफ्तार...
Bihar News : हत्या, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास से लेकर शराब तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
PATNA : हत्या, दुष्कर्म, हत्या के प्रयास से लेकर शराब तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है. 21 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान में हत्या के चार, दुष्कर्म के एक और हत्या के प्रयास के 10 आरोपित गिरफ्तार किए गए... जबकि अन्य विशेष प्रतिवेदित मामलों में आठ और सामान्य मामलों में 40 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई...
शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में छह तस्कर और होम डिलीवरी करने वाले गिरफ्तार किए गए... वहीं शराब पीने के आरोप में 23 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस की इस कार्रवाई में 513 लीटर से अधिक देसी शराब और 201 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई... इसके अलावा 520 ग्राम गांजा, एक आग्नेयास्त्र, चार जिंदा कारतूस, छह वाहन और एक मोबाइल भी जब्त किया गया...
वहीं चोरी और लूट से जुड़े मामलों में चार सोने की चेन, एक बैग और 58 हजार 700 रुपये नकद बरामद किए गए. अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन में भी तेजी दिखाई... अभियान के दौरान 40 जमानतीय वारंट, 69 गैरजमानतीय वारंट और चार कुर्की आदेशों का निष्पादन किया गया...
पटना पुलिस का दावा है कि अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा...
पटना से अनिल की रिपोर्ट