शादी से इनकार करने पर युवक का मिला शव ! मोहनिया में मिले शव के बाद पिता का सनसनीखेज आरोप
Bihar News : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के बघिनी गांव के बधार में गुरुवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के नौआ झोटी गांव निवासी शशि कुमार पुत्र शिवकुमार राम के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार किसान अपने चेंबर पर गया तो शव देखकर स्थानीय चौकीदार को सूचना दी। चौकीदार ने मोहनिया थाना अध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी, मोहनिया डीएसपी कृष्ण कुमार, थाना अध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर, ड्यू टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
मृतक के पिता ने बताया कि 9 जून को दिन 10 बजे शशि खाना खाकर भभुआ पटेल कॉलेज के सामने किराए के मकान पर पढ़ाई के लिए गया था। शाम को फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। पिता का आरोप है कि बघिनी गांव में ब्याही उनकी भतीजी मंजू देवी अपने बेटे से शादी करने का दबाव बना रही थी। शशि के इनकार करने पर उसे मारकर शव फेंक दिया गया।
मोहनिया डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
देव तिवारी की रिपोर्ट