नवादा में चौकीदार पर धारदार हथियार से हमला, अवैध संबंध के विरोध को लेकर बहू ने लगाए आरोप

नवादा में एक चौकीदार पर हुए जानलेवा हमला के बाद उसकी बहू ने आरोप लगाया है कि इस घटना के पीछे अवैध सम्बद्ध है

Nawada crime news
Nawada crime news- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में अंधरवारी पंचायत के चौकीदार अनिल पासवान पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार को हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल चौकीदार की बहू रानी देवी ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। 


उन्होंने बताया कि उनके ससुर अनिल पासवान का अंधरवारी गांव की एक महिला रश्मि देवी के साथ अवैध संबंध है। परिवार द्वारा इस संबंध का विरोध करने पर ससुर घर आना-जाना बंद कर देते थे। रानी देवी का आरोप है कि गुरुवार को रश्मि देवी के परिजनों ने ही घात लगाकर उनके ससुर पर हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं, इलाजरत चौकीदार अनिल पासवान ने बताया कि वे अंधरवारी स्थित एक साइबर कैफे के पास आधार कार्ड निकलवा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पासवान ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बहू द्वारा लगाए गए आरोपों सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

अमन की रिपोर्ट