Bihar News: सम्राट सरकार का सख्त एक्शन, हड़ताली राजस्व अधिकारियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, एक झटके में कटेगा इतने हजार वेतन

Bihar News: बिहार की नई सम्राट सरकार ने हड़ताल कर रहे राजस्व कर्मचारियों को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। विभाग ने करीब 624 हड़ताली अधिकारियों की सूची जारी की है जिनके वेतन से सैलरी काटी जाएगी।

सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी का सख्त एक्शन - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों पर अब सरकार बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। अचल और राजस्व अधिकारी 9 मार्च से हड़ताल पर हैं। सरकार ने अब सख्त आदेश जारी किया है कि कर्मचारियों के वेतन से कटौती की जाएगी। जानकारी अनुसार जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करने के आरोप में सरकार ने ऐसे अधिकारियों के वेतन से 1000 रुपये की कटौती करने का फैसला लिया है। इसे प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हड़ताली अधिकारियों की लिस्ट जारी 

सरकार ने 624 हड़ताली अधिकारियों की सूची जिलाधिकारियों को भेज दी है। निर्देश दिया गया है कि इन सभी के वेतन से जुर्माने की राशि काटी जाए। अधिकारियों की हड़ताल से जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य पर असर पड़ने के कारण यह कार्रवाई की गई है।

जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सी.के.अनिल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत ऐसे सरकारी कर्मचारियों पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, जो जिम्मेदारी मिलने के बावजूद जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करते।

17 अप्रैल से शुरू स्वगणना, विभाग नोडल एजेंसी

राज्य में 17 अप्रैल से स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कार्य के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। ऐसे में अधिकारियों की हड़ताल से काम प्रभावित होने पर सरकार ने सख्ती दिखाई है। इस मामले में एक ओर सरकार प्रशासनिक अनुशासन और कार्यकुशलता पर जोर दे रही है तो दूसरी ओर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद बातचीत से सुलझता है या सरकार और सख्ती अपनाती है।