Bihar Sex-Racket: पटना के नामी होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालक में धराएं 3 लड़के और 4 लड़कियां, गैस सिलेंडर जांच करने पहुंची थी पुलिस

Bihar Sex-Racket: पटना के नामी होटल में सेक्स रैक्ट का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि होटल में घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल की जानकारी मिल रही थी जिसकी जांच करने पुलिस पहुंची थी लेकिन होटल के कमरों का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई...

सेक्स रैकेट
मोकामा में सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : social media

Bihar Sex-Racket: पटना में इन दिनों LPG गैस सिलेंडरों की जांच को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन की ओर से होटलों की सघन जांच की जा रही है। जांच में कई सिलेंडर भी पकड़ा रहे हैं जिनका उपयोग होटल संचालक अवैध रुप से कर रहे हैं। इसी बीच एक चौकानें वाला मामला सामाने आया है। जहां सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस पहुंची तो थी गैस सिलेंडर को लेकर जांच करने लेकिन होटल में चल रहे सेक्स रैकेट को देख हैरान रह गई। पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया हैं जिनमें 3 लड़के और 4 लड़कियां शामिल है। 

घरेलू सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस 

दरअसल, पूरा मामला पटना से सटे मोकामा का है। जहां पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी अनुसार स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल में घरेलू गैस सिलेंडर की जांच के लिए पहुंची पुलिस को यहां कथित सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली। कार्रवाई के दौरान होटल से तीन युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं। पुलिस ने मौके से होटल संचालक सियाराम सिंह सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा 

साथ ही कमरों से आपत्तिजनक सामान बरामद कर जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद हुए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। मामले की जानकारी देते हुए बाढ़ के एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एक्स (सोशल मीडिया) के माध्यम से मोकामा स्टेशन रोड के होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग की शिकायत की गई थी। इसी सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम ने विभिन्न होटलों में छापेमारी शुरू की।

7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नीलम किचन होटल में जांच के दौरान घरेलू गैस के उपयोग की पुष्टि हुई, जिसके बाद सिलेंडर जब्त कर लिए गए। इसी बीच होटल की छत से दो युवतियां भागती हुई नजर आईं। संदेह होने पर पुलिस ने छत और कमरों की तलाशी ली, जहां पांच कमरों में आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने सभी पांच कमरों को सीज कर दिया है और होटल के रजिस्टर को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मोकामा थाना में मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।