Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
Bihar News : पटना में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद आरोपी मृतिका के दामाद मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
PATNA : पटना के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चैली रोड के पास 29 अक्टूबर को हुई महिला की मां की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में नामजद आरोपी और मृतका की बेटी के पूर्व पति मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सचिवालय-01 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से फ्लैट नंबर 204 से 21 कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 अक्टूबर की देर रात करीब 1:30 बजे खगौल थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही, इस जघन्य हत्याकांड में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों और संलिप्त लोगों की तलाश में भी लगातार छापेमारी की जा रही है।
अनिल की रिपोर्ट