पटना पुलिस और STF ने लॉटरी का 'मेगा सिंडिकेट' किया ध्वस्त: करोडो की अवैध लॉटरी बरामद; बिहार के बाहर तक जुड़े हैं तार
पटना में एक प्रिंटिंग प्रेस में एसटीफ और पुलिस की छापेमारी में करीब करोडो रुपये मूल्य के लॉटरी बरामद। राज्य के बाहर भेजा जाता था लौटरी।बिहार के क़ई जिलों में भी भेजा जाता था।18 लोग हिरासत में लिए गए। जांच जारी
राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पैजावा इलाके में STF की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। यहाँ एक प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रेस के अंदर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ।
करोड़ों की लॉटरी बरामद और अंतरराज्यीय कनेक्शन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यहाँ छपने वाली लॉटरी न केवल बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर राज्य के बाहर भी भेजा जाता था। पुलिस इसे एक बड़े संगठित गिरोह के रूप में देख रही है जिसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है।
18 लोग हिरासत में, जांच तेज
इस मामले में पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है और प्रिंटिंग प्रेस का मालिक इस सिंडिकेट में किस हद तक शामिल है। फिलहाल पुलिस ने प्रेस को सील कर दिया है और बरामद लॉटरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
रिपोर्ट - रजनीश कुमार