पप्पू यादव की अचानक से बिगड़ी तबीयत, चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी

'पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद पप्पू यादव की तबियत अचानक खराब हो गई.

Pappu Yadav
Pappu Yadav- फोटो : news4nation

Pappu Yadav : पप्पू यादव की मंगलवार को अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनका उपचार चल रहा है. यह जानकारी पप्पू यादव के सोशल मीडिया पेज पर उनके निजी सचिव द्वारा जारी की गई. 


पोस्ट में लिखा गया है, 'पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद पप्पू यादव जी की तबियत अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों द्वारा आवश्यक जांच की जा रही है तथा उनके स्वास्थ्य पर पूरी सतर्कता के साथ ध्यान दिया जा रहा है। 

हम सभी उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जल्द स्वस्थ कर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होने की शक्ति प्रदान करें।' 


पप्पू यादव की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं जिसमें उपकरणों के सहारे उनकी जांच की जा रही है.