राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव कार्यक्रम का एलान, 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव

Bihar News : उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पार्टी संगठन चुनाव कार्यक्रम का एलान हुआ है। आगामी मई महीने से इसकी प्रक्रिया शुरु होगी....

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव कार्यक्रम का एलान, 14 जू

Patna : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सघन सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के संगठन चुनाव हेतु कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। 


नितिन भारती द्वारा जारी प्रसे विज्ञप्ति में करते हुए बताया है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठन चुनाव हेतु दिनांक 25.04.2026 को जिलावार मतदाता सूची का अंतिम  रूप से प्रकाशन किया जाएगा। इसके उपरांत दिनांक-26.04.2026 से दिनांक 15.05.2026 तक सभी जिलों में पंचायत स्तरीय संगठन इकाई हेतु चुनाव सम्पन्न होंगे। 


जबकि दिनांक-16.05.2026 से दिनांक  25.05.2026 तक प्रखंड स्तरीय संगठन इकाई के चुनाव सम्पन्न होंगे। इसके उपरांत दिनांक-26.05.2026 से दिनांक 04.06.2026 तक जिला स्तरीय संगठन इकाई के चुनाव होंगे। इस दौरान विभिन्न नगर निकाय स्तरीय संगठन इकाईयों के लिए भी चुनाव सम्पन्न होंगे।


श्री भारती ने बताया कि जिला स्तरीय संगठन चुनाव के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिनांक-08.06.2026 (सोमवार) को जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिनांक-14.06.2026 (रविवार) को निर्धारित किया गया है।


पटना से नरोत्तम