Bihar Politics: नीतीश कुमार के बाद अब एक्शन में आएं लालू यादव, सुबह सुबह यहां हुए रवाना, सियासी हलचल तेज

लालू यादव
लालू यादव जहानाबाद रवाना - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी हाई है। नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा तेज है। वहीं सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार भी एक्शन में हैं। सीएम आवास पर नीतीश कुमार कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम नीतीश जदयू कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दफ्तर का जायजा लिया। दूसरी ओर राजद सुप्रीमो लालू यादव भी एक्शन मोड में हैं।

लालू यादव जहानाबाद रवाना 

रविवार को सुबह सुबह लालू यादव राबड़ी आवास से रवाना हो गए हैं। लालू यादव अपने रथ से राबड़ी आवास से रवाना हुए हैं। लालू यादव अपने काफिले के साथ पटना से जहानाबाद के लिए रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव जहानाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ पार्टी के कई नेता और समर्थक भी मौजूद हैं।

एक्शन में लालू-नीतीश 

इधर, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, लालू यादव के इस दौरे को भी राजनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे निजी कार्यक्रम बताया गया है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट