Bihar News : कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब के सफल अभ्यर्थियों सम्मान सह विदाई समारोह का हुआ आयोजन, चीफ मेंटर भूपेश कुमार ने दी बधाई
Bihar News : पटना के ए.एन. कॉलेज सभागार में कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब से उत्तीर्ण सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया....पढ़िए आगे
PATNA : कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब से उत्तीर्ण सैकड़ों अभ्यर्थियों का सम्मान सह विदाई समारोह पटना के प्रतिष्ठित A N College Auditorium में आयोजित किया गया। जिसमें सफल विद्यार्थियों को एलायंस क्लब डी.एन.ए ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ AN College Auditorium में सफल अभ्यर्थियों को विदाई दी गयी।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता यात्रा के बारे में बताया और सक्सेस टिप्स साझा किया। सफल विद्यार्थियों ने बताया की किसी को भी सफलता एक दिन में नहीं मिलती है। लेकिन इमानदारी से प्रयासरत रहने पर एक दिन जरूर मिलती है। सभी सफल विद्यार्थियों के माता पिता के लिए यह एक गर्व का क्षण था। सैकडों विद्यार्थियों जिनका आज सरकारी अधिकारी बनने का सपना सच हुआ। वो सभी इसी कॅरियर प्लानर एलायंस क्लब में आज से लगभग दो साल पहले ऑफलाइन क्लाास रूम प्रोग्राम में आए थे और आज भारत सरकार के विभिन्न सरकारी विभागो, केंद्रीय मंत्रालयों तथा सभी सरकारी बैंको में अधिकारी बन कर जा रहे है। सफल विद्यार्थियों को अच्छे अधिकारी बनने के तमाम गुण पर भी प्रशिक्षत किया गया है।
संस्थान के चीफ मेंटर भूपेश कुमार ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा उत्कृष्ट टैलेंट टीम" को बधाई दी है। कुमार ने सभी चयनित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सफल मैनेजर बनने के गुर सिखाए। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थीयों ने "एलायंस क्लब "DNA" की शपथ भी ली जिससे वो समाज एवं देश निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों के द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यकम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सरकारी बैंको, केन्द्रीय विभागों, भारतीय रेलवे एवं बिहार सरकार के आला पदाधिकारी उपस्थित थे। जिनके समक्ष इन्हें विदाई दी गई। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के मुख्य संचालन अधिकारी कुमार मुन्ना तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिशिर कुमार के द्वारा दिया गया।