नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र, अब ये बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के बाद उच्च सदन की ओर उनका यह कदम बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Nitish Kumar files nomination papers for Rajya Sabha
Nitish Kumar files nomination papers for Rajya Sabha - फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने नामांकन किया है।


मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने के बाद उच्च सदन की ओर उनका यह कदम बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। पटना स्थित विधानमंडल परिसर में उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जदयू और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। समर्थकों ने इसे उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग में लाने की दिशा में अहम फैसला बताया।


  गौरतलब है कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर विधानसभा, लोकसभा और विधान परिषद—तीनों सदनों से होकर गुजरा है। अब राज्यसभा के लिए उनका नामांकन इस अनुभव को राष्ट्रीय संसद के उच्च सदन तक ले जाने का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके राज्यसभा जाने से बिहार की सियासत में नए समीकरण बन सकते हैं। इसमें बिहार में अब भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ होने के संकेत भी हैं।