Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भावुक हुआ भाई-बहन का रिश्ता, बड़ी बहन ने नीतीश कुमार को बांधी राखी
रक्षा बंधन के अवसर पर नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकाम
Bihar News : रक्षा बंधन के मौके पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की बहन उषा देवी ने शुक्रवार को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान भाई-बहन के बीच स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला। राखी बांधने के बाद उषा देवी ने अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
रक्षा बंधन के अवसर पर नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
रक्षा बंधन हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है, जिसे भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सुख-समृद्धि एवं लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेते हैं।
नीतीश कुमार के आवास पर भी रक्षा बंधन के अवसर पर पारिवारिक माहौल देखने को मिला। उषा देवी द्वारा राखी बांधने की तस्वीर और संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने भाई-बहन के इस रिश्ते को लेकर शुभकामनाएं दीं।