सीएम सम्राट ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस जिले के DDC सहित इन अधिकारियों का हुआ तबादला

Bihar Administrative Reshuffle
Bihar Administrative Reshuffle- फोटो : news4nation

Bihar Transfer Posting :  बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें नवादा, आरा सदर और मुजफ्फरपुर पश्चिमी से जुड़े महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।


अधिसूचना के अनुसार शुभ शरण पाण्डेय (301/26, लखीसराय) को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा के पद से स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, नवादा बनाया गया है।


वहीं अंजू कुमारी (720/26, जमुई), जो वर्तमान में विशेष कार्य पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के पद पर तैनात थीं, उन्हें अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर की जिम्मेदारी दी गई है। वह बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना में प्रतिनियुक्ति पर थीं।


इसके अलावा स्नेहा कुमारी (853/26, वैशाली) को मुजफ्फरपुर पश्चिमी के भूमि सुधार समाहर्ता के पद से स्थानांतरित कर अनुमंडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पश्चिमी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किए गए अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत कार्यकारी दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की जाएंगी।