Bihar Politics: सारण बैठक में निशांत कुमार का बड़ा संदेश, कार्यकर्ताओं को किया सक्रिय

Bihar Politics: निशांत कुमार ने सारण में बैठक कर संगठन मजबूत करने का संदेश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता तक योजनाएं पहुंचाने की अपील की है।

Bihar Politics
निशांत कुमार ने की बड़ी अपील- फोटो : social media

Bihar Politics: जदयू नेता और  के बेटे निशांत कुमार ने बुधवार (25 मार्च 2026) को बिहार के सारण प्रमंडल में एक अहम बैठक की। इस बैठक में गोपालगंज, सिवान और छपरा के जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए, जहां संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। निशांत कुमार ने कहा कि वे अपने पिता के मार्गदर्शन में ही काम करेंगे। उन्होंने बताया कि जैसे नीतीश कुमार ने हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को आगे बढ़ाया, वैसे ही वे भी सभी नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे।

निशांत कुमार  ने साफ कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। इसलिए सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने इलाकों में सक्रिय रहें और लोगों से जुड़ें। साथ ही पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं। निशांत कुमार ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि जैसे लोगों ने उनके पिता पर भरोसा और प्यार दिखाया है, वैसे ही उन्हें भी आगे समर्थन मिलता रहेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पिछले 20 साल में Nitish Kumar की ओर से किए गए कामों को एक बुकलेट के जरिए घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि लोग विकास कार्यों को समझ सकें।

जदयू के कई बड़े नेता भी मौजूद

इस बैठक में जदयू के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, अनिल कुमार, वासुदेव कुशवाहा, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रमोद कुमार पटेल और विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह शामिल थे।