Bihar News : शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, 'समान स्कूल प्रणाली' और नियमित वेतनमान की उठाई मांग

Bihar News : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से एक विशेष और सार्थक मुलाकात की......पढ़िए आगे

Bihar News : शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने मुख्यमंत्री सम्राट च
सीएम से मिले आनंद पुष्कर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से विशेष एवं सार्थक मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों के हित, सम्मान एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आनंद पुष्कर ने विशेष रूप से वित्तरहित एवं अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को अनुदान के स्थान पर नियमित वेतनमान दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने सरकार द्वारा पूर्व में व्यक्त सकारात्मक विचारों की भी याद दिलाई। मुलाकात के दौरान आनंद पुष्कर ने जून 2007 में शिक्षा विभाग द्वारा तैयार उस महत्वपूर्ण प्रतिवेदन रिपोर्ट की जानकारी भी दी, जिसमें वित्तरहित शिक्षकों के संस्थानों को टेकओवर कर नियमित वेतनमान देने का स्पष्ट प्रावधान किया गया था। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट तत्कालीन अपर मुख्य सचिव स्वर्गीय मदन मोहन झा की महत्वपूर्ण भूमिका एवं शिक्षा विभाग के गहन मंथन के बाद तैयार की गई थी।

पुष्कर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उक्त प्रतिवेदन में “समान स्कूल प्रणाली” की अवधारणा को केंद्र में रखा गया था, जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि गरीब वर्ग के बच्चों से लेकर अधिकारियों के बच्चों तक सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए तथा सभी शिक्षकों को समान सम्मान एवं समान वेतनमान प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने उस महत्वपूर्ण प्रतिवेदन की प्रति मुख्यमंत्री को सौंपते हुए इसे लागू करने की मांग की। इसके साथ ही बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति द्वारा शिक्षकों के हित में दी गई महत्वपूर्ण अनुशंसाओं एवं रिपोर्ट को लागू करने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई। आनंद पुष्कर ने आग्रह किया कि शिक्षा समिति की अनुशंसाओं

मुख्यमंत्री ने पूरे विषय को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और शिक्षा व्यवस्था की मजबूती को लेकर सकारात्मक विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है और सरकार शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में देखे गए सपनों को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार निरंतर गंभीर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2026 चुनाव को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें शिक्षकों के हित, सम्मान, अधिकार एवं शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आनंद पुष्कर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री का सकारात्मक दृष्टिकोण, शिक्षकों के प्रति सम्मानजनक भाव एवं शिक्षा सुधार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निश्चित रूप से शिक्षक समाज के लिए आशा और विश्वास का संदेश है।