Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किल, फिर टल गई जमानत, खुल गए कई नए मामले, अब इस दिन सुनवाई

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। एक बार फिर पप्पू यादव की जमानत याचिका टल गई है। एक बार फिर अब पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। अब देखना होगा कि उनको राहत मिलती है या नहीं

पप्पू यादव
पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किल - फोटो : News4nation

Pappu Yadav: पूर्णिया निर्दलीय से सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जानकारी अनुसार गुरुवार को भी पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है। पप्पू यादव को अब शुक्रवार को एक बार फिर सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी अनुसार तीन मामलों में पप्पू यादव को बेल लेना है। आज पप्पू यादव कोर्ट पहुंचे लेकिन मामले की सुनवाई नहीं हुई। उनके वकील ने आरोप लगाया है कि जान बुझकर उन्हें जेल में रखा जा रहा है। 

पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें  

बता दें कि, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की कानूनी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। अलग-अलग मामलों में उन्हें अभी और राहत का इंतजार करना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना के दो पुराने मामलों केस संख्या 111/2003 और 279/2017—सहित बुद्धा कॉलोनी थाना में सरकारी कार्य में बाधा डालने से जुड़े मामले में भी उन्हें प्रक्रिया का सामना करना होगा।

तीन मामलों में होनी है सुनवाई 

इन तीनों मामलों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक उनकी कस्टडी जारी रहेगी। हालांकि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि शेष मामलों में जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। इस सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इससे उनकी आगे की कानूनी स्थिति तय होगी। 

इस कारण नहीं हुई सुनवाई 

जानकारी अनुसार बीते दिन पटना में एक वकील की अधजली लाश उनके आवास से बरामद हुई थी जिसके कारण आज कोर्ट रुम में सुनवाई नहीं हुई। इसके पहले सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिस कारण सुनवाई टल गई। वहीं बार बार सुनवाई टलने के लिए वकील का आरोप है कि पप्पू यादव के खिलाफ साजिश रची जा रही है है। उनके जबरदस्त कानूनी कार्रवाई में फंसाया जा रहा है।