Plane Crash: उड़ान भरने के बाद क्रैश हुआ सेना का विमान, अब तक 66 जवानों की मौत, 125 थे सवार, मचा कोहराम
Plane Crash: सेना का विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। इस विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। विमान में 125 लोग सवार थे जिसमें से कम से कम 66 की मौत हो गई, जबकि कई घायल और दर्जनों अब भी लापता हैं।
Plane Crash: विमान हादसों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर विमान हादसे में एक साथ 66 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है विमान में 125 लोग सवार थे जिनमें से 66 की मौत हो गई है। 21 लापता हैं तो दर्जनों घायल हैं। मौके पर राहचत बचाव कार्य जारी है। पूरा मामला दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया का है। जहां दक्षिण अमेजन क्षेत्र मे बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ है। घटना में 80 से अधिक जवानों की मरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन फिलहाल 66 मौतों की पुष्टि हुई है।
विमान हादसे में 66 जवान की मौत
जानकारी अनुसार कोलंबियाई वायु सेना के इस विमान में सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हैं और करीब 21 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह दुर्घटना हाल के वर्षों में कोलंबियाई वायु सेना की सबसे घातक घटनाओं में से एक मानी जा रही है। पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन मलबे के बीच कई लोग अब भी फंसे हो सकते हैं।
कैसे हुआ हादसा?
रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित हरक्यूलिस C-130 परिवहन विमान पेरू सीमा के पास स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान रनवे के अंत के पास विमान किसी वस्तु से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों और बचावकर्मियों के मुताबिक, नीचे गिरते समय विमान का एक पंख पेड़ से टकरा गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और उसमें रखे विस्फोटक उपकरण भी फट गए, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
रेस्क्यू में आई दिक्कतें
दुर्घटनास्थल दुर्गम और दूरदराज इलाके में होने के कारण राहत और बचाव कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं। शुरुआती दौर में स्थानीय ग्रामीण ही सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग घायल सैनिकों को मोटरसाइकिल से कच्ची सड़कों के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। बाद में सेना और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन खराब पहुंच मार्ग के कारण ऑपरेशन धीमा रहा। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है और लापता लोगों की तलाश जारी है।