Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा, स्पीकर और मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी, तलाशी तेज

Bomb Threat: राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और स्पीकर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया।

Bomb Threat
बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : social media

Bomb Threat: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही स्पीकर कक्ष और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि, दिल्ली सरकार का आज विधानसभा में बजट पेश करने वाली है। बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरु होने के पहले ईमेल के जरिए धमकी मिली। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।   

विधानसभा, स्पीकर और मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की धमकी

जानकारी अनुसार दिल्ली विधानसभा और इसके स्पीकर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी सोमवार सुबह 7:28 बजे और 7:49 बजे दो अलग-अलग ईमेल के जरिए भेजी गई। धमकी मिलने के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कक्ष की तलाशी ली जा रही है। ईमेल में विधानसभा परिसर के साथ-साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन पर भी विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

ईमेल में नेताओं का जिक्र 

ईमेल में कई बड़े नेताओं के नाम का भी जिक्र किया गया है, जिनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, एस. जयशंकर, रेखा गुप्ता और मंजींदर सिंह सिरसा शामिल हैं। इसके अलावा एलजी तरणजीत सिंह संधू का नाम भी ईमेल में लिया गया है। अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में सघन जांच शुरू कर दी है। 

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी 

बम स्क्वॉड और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए सदन की कार्यवाही फिलहाल सुबह 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।