LPG Cylinder Booking Rules: 1 मई से बदलेंगे LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम? कीमतों में संशोधन की भी संभावना, जानिए पूरी खबर

LPG Cylinder Booking Rules: LPG सिलेंडर बुकिंग नियम में 1 मई यानी कल से बदलाव किए जा सकते हैं। कीमतों में संशोधन की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि OTP सिस्टम को स्थायी किया जा सकता है।

 LPG सिलेंडर बुकिंग
LPG सिलेंडर बुकिंग के बदलेंगे नियम - फोटो : News4Nation

LPG Cylinder Booking Rules: मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब और रसोई के बजट से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हर महीने की पहली तारीख की तरह, 1 मई 2026 को भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में संशोधन की प्रबल संभावना है। पेट्रोलियम कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की समीक्षा के बाद घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के नए दाम जारी कर सकती हैं। इसके साथ ही, चर्चा है कि सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों से जुड़े कुछ नए नियम भी प्रभावी हो सकते हैं, जिसका सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

गैस सिलेंडर बुकिंग के बदलेंगे नियम 

दरअसल, मई 2026 से देशभर में LPG गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत सहित कई देशों को गैस आपूर्ति और कीमतों को लेकर नई रणनीति अपनानी पड़ रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी तेल विपणन कंपनियां (OMCs) LPG सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया में बदलाव पर विचार कर रही हैं। माना जा रहा है कि मई में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हो सकती है, जिससे मौजूदा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।

कीमतों में बदलाव की उम्मीद

1 मई 2026 से LPG सिलेंडरों की कीमतों में संशोधन की संभावना भी जताई जा रही है। हाल के महीनों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडरों की कीमतों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलिंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल 2026 में मेट्रो शहरों में इनकी कीमतों में 196 से 218 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी।

OTP आधारित डिलीवरी सिस्टम हो सकता है स्थायी

नई व्यवस्था के तहत LPG डिलीवरी में OTP आधारित सत्यापन प्रणाली को स्थायी किया जा सकता है। इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग के ‘लॉक-इन पीरियड’ (फिलहाल 25 दिन) में भी बदलाव संभव है। सरकार के अनुसार, मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद घरेलू LPG, PNG और CNG की 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग करीब 98% तक पहुंच गई है, जबकि OTP आधारित डिलीवरी 94% तक लागू हो चुकी है।

प्राथमिकता के आधार पर सप्लाई

कमर्शियल LPG की सप्लाई में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, फार्मा, स्टील, ऑटोमोबाइल और कृषि क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम FTL सिलेंडर की आपूर्ति दोगुनी कर दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में सिलिंडर बुकिंग के बीच का अंतराल 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तय किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC अनिवार्य कर दिया गया है।

PNG को बढ़ावा

सरकार बड़े शहरों में कमर्शियल उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही PNG उपयोगकर्ताओं को नए LPG कनेक्शन लेने पर रोक लगाई गई है। नियमों के तहत, निर्धारित समय तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर LPG कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है। कुल मिलाकर, मई 2026 में LPG उपभोक्ताओं को बुकिंग, डिलीवरी और कीमतों के मोर्चे पर कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।