जेडीयू विधायक अमरेंद्र पाण्डेय विधानसभा में लूटाने लगे रूपये, लगी होड़, कहा- दुनिया से कुछ लेकर नहीं जाना है

कुचायकोट विधायक अमरेंद्र पाण्डेय का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वे विधानसभा कर्मचारियों के बीच पैसे बांटते और लुटाते दिख रहे हैं। विधायक ने इसे होली की बख्शीश बताते हुए कहा कि वे गरीबों के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं।

जेडीयू विधायक अमरेंद्र पाण्डेय विधानसभा में लूटाने लगे रूपये

Patna - बिहार विधानसभा का बजट सत्र खत्म हो गया. सत्र के आखिरी दिन विधायक गण होली के रंग में सराबोर दिखे. क्या पक्ष-क्या विपक्ष सब एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए विधानसभा प्रोर्टिको में दिखे. लेकिन जेडीयू के कुचायकोट विधानसभा सीट के विधायक अमरेंद्र पाण्डेय का होली मनाने का अलग ही स्वैग या कहें अलग ही अंदाज बिहार विधानसभा में देखने को मिला. 

दरअसल, सत्र खत्म होने के बाद जेडीयू विधायक अमरेंद्र पाण्डेय ने विधानसभा में मौजूद कर्मचारियों को होली पर खूब बख्शीश दी. आमतौर सब अपने ही हिसाब अपने कर्मचारियों या सहयोगियों को बख्शीश सब देते हैं. लेकिन अमरेंद्र पाण्डेय बख्शीश विधानसभा में ऐसे बांट रहे थे, कि लेने वालों की होड़ लग गई. आखिरी में उन्हें रूपये उछालना पड़ गया. इस पूरे वाक्ये के बाद न्यूज4नेशन के रिपोर्टर देवांशु किशोर प्रभात ने जेडीयू विधायक अमरेंद्र पाण्डेय से बात भी की है. 

इंटरव्यू के दौरान अमरेंद्र पाण्डेय कहते हैं कि कोई भी पर्व अकेले नहीं सबसे साथ मनाना चाहिए. खासकर होली तो महापर्व है. जब भी सत्र रहता है और कोई पर्व आ जाता है, तो मैं अपने विधानसभा में कार्यरत भाईयों को सहयोग करने का काम करता हूं. मैं यही जानता हूं कि दुनिया से कुछ भी लेकर नहीं जाना है. इंसान खाली हाथ आया है और खाली हाथ चला जाएगा. ये सिकंदर का कहा हुआ है कि मुझे वही कंधा देगा जो दुनिया का सबसे बड़ा डॉक्टर होगा और मेरे हाथ को बाहर निकाल देना. ताकि दुनिया तो पता चल सके कि जिस संकदर ने दुनिया जीता वो भी खाली हाथ गया. 

आगे अमरेंद्र पाण्डेय कहते हैं कि मैं गरीब का बेटा हूं. मैं अपना सबकुछ गरीबों के लिए झौंक देता हूं. बता दे कि इससे पहले बीते दिसंबर महीने थाने मंदिर में चोरी हो गई थी. तब अमरेंद्र पांडे ने मुकुट माला सहित 5 सोने के जेवर चढ़ाए थे.


रिपोर्ट - Devansu Kishor Prabhat