Bihar News: जगतवीर राय हत्याकांड मामले में घिरी पुलिस! पीड़ित परिवार से मिली राजद की जांच टीम, RJD MLC ने एसएसपी से कर दी बड़ी मांग

Bihar News: मुजफ्फरपुर मे जगतवीर राय हत्याकांड मामले में पुलिस गिरती नजर आ रही है। परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच आज राजद की जांच टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया।

राजद एमएलसी
राजद नेताओं का गंभीर आरोप- फोटो : reporter

Bihar News:  मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेरुआ पंचायत के चोरनिया गांव में समाजसेवी जगतवीर राय की हत्या के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर राजद की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया है। जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में गठित इस टीम में कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

पीड़ित परिवार से मिली राजद की जांच टीम 

जांच के लिए गांव पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में विधान पार्षद कारी सोएब, पारू विधायक शंकर यादव, पूर्व विधायक निरंजन राय, पूर्व प्रत्याशी बबलू कुशवाहा और पृथ्वीनाथ राय समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश महासचिव रेणु सहनी, राजू सिंह, शिवचंद्र राय, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र किशोर, अजय राम, विक्रांत यादव, प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव सुनील राय, विकास सहनी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

राजद एमएलसी का आरोप 

राजद एमएलसी कारी सोएब ने कहा कि, हम लोग यहां कैंप कर रहे हैं। राजद नेता ने कहा कि घटना रूह कंपा देने वाली है और ऐसा लग रहा है साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। राजद नेता ने आरोप लगाया कि पुरुष सिपाही ने एक महिला को उठाकर पटका है। महिला घायल है, एक महिला पुलिस को लेकर पहुंचे थे जो बाहर खड़ी थी। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने भी गलत बयान दिया। एसएसपी को आकर माफी मांगी चाहिए। निर्दोष के घर आकर पुलिस मारपीट कर रही और मुठभेड़ का नाम दे रही है। पुलिस को माफी मांगना होगा। 

पुलिस गुंडा की तरह कर रही काम 

राजद एमएलसी ने किया कि, इस घटना में दूसरी भी मौत होती। अभियुक्त का घर भी इस घर से दूर है। पुलिस गुंडा करती है। इस तरह की गुडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं हम लालू यादव के सिपाही हैं। हम लोग तेजस्वी यादव के आदेश पर आए हैं और पूरा रिपोर्ट बनाकर नेता के सामने पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि एसएसपी सबसे पहले यहां आकर माफी मांगे। जिसने भी गलत जानकारी दी है उनको निलंबित किया जाएगा। साथ ही जो 15 पुलिसकर्मी यहां पहुंचे थे उन सब पर एफआईआर हो। उनपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो और उन्हें सेवामुक्त भी किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के वेष में गुंडे को भेजा गया था यहां के लोगों को मारने पिटने और धमकाने के लिए। उन्होंने इस दौरान पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।   

राजद नेताओं की मांग 

जांच टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। नेताओं ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। गौरतलब है कि इस मामले में गायघाट थाना प्रभारी राजा सिंह और उनकी टीम की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसे लेकर जांच की मांग तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला 

गौरतलब हो कि, पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि मंगलवार की देर रात गायघाट थानाध्यक्ष राजा सिंह अपने दल बल के साथ चोरनिया गांव में अजय कुमार राय के दरवाजे पर पहुंचकर उनके घर में घुसकर छापेमारी करने लगे। इस पर घर के लोगों ने छापेमारी का कारण पूछा। इसी बात पर थानाध्यक्ष राजा सिंह भड़क गए और गाली-गलौज तथा मारपीट करने लगे। इस पर जगतवीर राय ने उनकी शिकायत एसएसपी से करने की बात कही। जिसके बाद नशे में धुत्त थानाध्यक्ष राजा सिंह ने सर्विस रिवॉल्वर से जगतवीर राय के सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही इलाके में हलचल तेज है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट