Bihar News : बिहार राज्य नागरिक परिषद में छोटू सिंह की जगह महासचिव बनाये गए हरेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी

Bihar News : बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से डॉ अजय कुमार सिंह को नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष और हरेन्द्र बहादुर सिंह को महासचिव के पदों पर मनोनयन कर दिया है........पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार राज्य नागरिक परिषद में छोटू सिंह की जगह म
अजय कुमार सिंह को नई जिम्मेवारी - फोटो : SOCIAL MEDIA

Patna : बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने सोमवार 31 अगस्त को एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए बिहार राज्य नागरिक परिषद के रिक्त पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। सरकार ने तत्काल प्रभाव से परिषद के उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों पर मनोनयन कर दिया है। यह आदेश राज्यपाल के आदेश से मंत्रिमंडल सचिवालय की विशेष कार्य पदाधिकारी (विशेष सचिव) अनिता सिंह द्वारा जारी किया गया है।

सिवान के डॉ. अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार, सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नन्दमुड़ा निवासी डॉ. अजय कुमार सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। स्व. बालेश्वर सिंह के पुत्र डॉ. अजय कुमार सिंह को अगले आदेश तक इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

महासचिव बनाये गए हरेन्द्र बहादुर सिंह

वहीं, भोजपुर जिले के ग्राम पैवट (पोस्ट- बेहरा) निवासी हरेन्द्र बहादुर सिंह को परिषद का महासचिव नियुक्त किया गया है। दुधेश्वर सिंह के पुत्र हरेन्द्र बहादुर सिंह के मनोनयन से नागरिक परिषद के कार्यों और इसके प्रशासनिक ढांचे को और गति मिलने की उम्मीद है।

वेतन और अन्य सुविधाओं का भी किया गया निर्धारण

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि मनोनीत उपाध्यक्ष और महासचिव को विभागीय अधिसूचना संख्या-980 (दिनांक- 14.08.2025) के प्रावधानों के अनुसार ही वेतन, अन्य सुविधाएं और मानदेय देय होंगे। यह नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।