पेप्पल ग्रीन एक्ज़ोटिका के नये प्रोजेक्ट का भूमि पूजन संपन्न, क्षेत्र के विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा
पेप्पल इन्फ्राकॉम द्वारा अपने नए प्रोजेक्ट 'पेप्पल ग्रीन एक्ज़ोटिका' के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने हेतु भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे....
Patna : पेप्पल इन्फ्राकॉम द्वारा पटना में अपने नए प्रोजेक्ट 'पेप्पल ग्रीन एक्ज़ोटिका' के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने हेतु भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार 26 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रेया लाइफ साइंस के सीएमडी सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
गणमान्य अतिथियों और समाजसेवियों की रही मौजूदगी
समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने वैदिक अनुष्ठान में भाग लिया और परियोजना के निर्विघ्न पूरा होने की कामना की।
क्षेत्र के विकास और रोजगार को मिलेगी नई दिशा
भूमि पूजन के अवसर पर पेप्पल इन्फ्राकॉम के निदेशक पंकज कुमार, राजेश रंजन एवं शशांक शेखर ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसके पूरा होने से स्थानीय लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
समय पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण की जताई गई उम्मीद
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने प्रोजेक्ट की सफलता और तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा होने की शुभकामनाएं दीं। निदेशकों ने विश्वास दिलाया कि यह निर्माण आधुनिक मानकों और उच्च गुणवत्ता के आधार पर कराया जाएगा।
अतिथियों का सम्मान और आभार व्यक्त
समारोह के समापन पर कंपनी प्रबंधन द्वारा आए हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
गगन की रिपोर्ट