Bihar Politics: सुबह सुबह पटना डीएम को राज्यपाल ने किया तलब, नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर हलचल बढ़ी
Bihar Politics: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने पटना डीएम डॉ. त्यागराजन को लोकभवन तलब किया है। करीब 30 मिनट तक पटना डीएम लोकभवन में रोके। शपथ ग्रहण को लेकर तैयारी तेज हो गई है।
Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अब तैयारियां तेज हो गई है। बिहार की राजनीति के लिए अगला 48 घंटा ऐतिहासिक माना जा रहा है। 14 अप्रैल को सीएम नीतीश मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। 14 अप्रैल को ही सीएम नीतीश की अंतिम कैबिनेट बैठक भी होगी। जबकि 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
लोकभवन पहुंचे पटना डीएम
बता दें कि, नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच बिहार के राज्यपाल ने पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम को राजभवन स्थित लोक भवन में तलब किया है। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और प्रोटोकॉल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
VIP मेहमानों की शामिल होने की संभावना
सूत्रों की मानें तो समारोह में कई बड़े नेताओं और वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने राज्यपाल को कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य आवश्यक तैयारियों की जानकारी दी। वहीं राज्यपाल ने भी सभी व्यवस्थाओं को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट