Bihar Petrol-Diesel rate: 1 मई को जारी हुए फ्यूल प्राइस का नया रेट, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
Bihar Petrol-Diesel rate: मई महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ...
Bihar Petrol-Diesel rate: मई महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने स्पष्ट किया है कि रिटेल ग्राहकों के लिए ईंधन की कीमतें यथावत रखी गई हैं, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
देश की लगभग 90 प्रतिशत खपत इन्हीं रिटेल ग्राहकों द्वारा की जाती है, ऐसे में कीमतों का स्थिर रहना आम लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है, जिससे आने वाले दिनों में दबाव बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।पटना में पेट्रोल का रेट 105.23 रुपए प्रति लीटर है तो डिजल का रेट 91.60 रुपए है।वहीं प्रीमियम पेट्रोल (X-100)160 प्रति लीटर मिल रहा है।
दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम फिर से चढ़ गए हैं। ब्रेंट क्रूड 111.70 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी क्रूड 105.64 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।
हालांकि कीमतें स्थिर रखकर आम जनता को राहत दी गई है, लेकिन इसका सीधा असर तेल कंपनियों पर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियां हर लीटर पेट्रोल पर करीब 14 रुपए और डीजल पर लगभग 18 रुपए का नुकसान झेल रही हैं।
एक तरफ जनता को राहत, तो दूसरी तरफ सिस्टम पर बढ़ता आर्थिक दबाव। आने वाले दिनों में यह संतुलन कितना टिक पाता है, यह बाजार की चाल और वैश्विक हालात तय करेंगे।