Bihar News : गैस सिलिंडर मे लिकेज से लगी आग, तीन गंभीर रुप से झूलसे

Bihar News : गैस सिलिंडर मे लिकेज से लगी आग, तीन गंभीर रुप स

Patna : राजधानी पटना से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग से तीन लोग गंभीर झूलस गए। घटना के बाद तीनों को गंभीर हालत मे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 


घटना के संबंध में बताया गया है कि पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित खासमहाल पानी टंकी  रोड नंबर 2 के सामने धर्मेंद्र अग्रवाल के मकान में किराएदार राजेश कुमार टेंपो चालक के घर में यह घटना हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की राजेश की पत्नी की पूनम देवी सुबह बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी में थी। इसी दौरान खाना   बनाने के क्रम में सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।


इस घटना में जहां घर का सारा सामान जल गया। वहीं राजेश की पत्नी पत्नी पूनम देवी, 14 साल का बेटा सन्नी और 12 वर्षीय बेटी अंजनी कुमारी झुलसी गई। तीनों को अपोलो बर्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का इलाज चल रहा है।