Bihar Politics : जमुई कांड पर बिहार में भीषण सियासी वार-पलटवार, मंत्री संतोष सुमन का तेजस्वी से सवाल— कहा 'अब आपके जातीय चश्मे का क्या होगा?'
Bihar Politics : जमुई में हुई घटना को लेकर बिहार की राजनीति में जबरदस्त भूचाल आया हुआ है। सरकार और विपक्ष के बीच जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में ऐसे भिड़े तेजस्वी और संतोष सुमन......पढ़िए आगे
PATNA : जमुई कांड को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मचा है। बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष सुमन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए पूछा की अब आप ही बताइए…आरोपी कौन है? नंदन यादव। यादव है? कहा की अब आपके जातीय चश्मे का क्या होगा? कहा की सरकार ने जाति नहीं, अपराधी पूछा और अपराधी पकड़ लिया। आपको जाति पूछने की इतनी जल्दी क्यों है? मंत्री ने कहा की अब जमुई कांड के मुख्य आरोपी का नाम सामने आ गया है। अब बताइए—इस बार भी जाति का एंगल निकालेंगे या अपराध का एंगल देखेंगे?
उन्होंने कहा की तकनीक का इस्तेमाल भी होगा और हकीकत की पहचान भी होगी। गमछे का रंग देखकर अपराधी तय नहीं होगा, सबूत और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। भगवे रंग में भी अगर कोई रावण छिपा मिलेगा तो उसके साथ भी वही व्यवहार होगा जो कानून हर अपराधी के साथ करता है। रंग कोई भी हो, अपराध पर कानून की कार्रवाई एक जैसी होगी। अब बिहार में पहचान गमछे के रंग, जाति या राजनीतिक चश्मे से नहीं, सबूत और कानून से होगी।
तेजस्वी के एनकाउंटर पर सवाल खड़े करने पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कई सवाल पूछना आपका अधिकार है। लेकिन कल तक आप सरकार पर जाति तलाशने का आरोप लगा रहे थे और आज पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। अब आपकी स्क्रिप्ट में अगला एंगल क्या होगा? कहा की संदेश बिल्कुल साफ है, यह सम्राट चौधरी की सरकार है। अपराधी की जाति नहीं, अपराध की गंभीरता देखी जाएगी। आप जाति तलाशते रहिए, पुलिस अपराधी तलाशकर कानून के हवाले करती रहेगी। मंत्री ने कहा की अब देखना यह है कि आप अपराध और पीड़िता के साथ खड़े होते हैं या फिर अपनी जातीय राजनीति के साथ!
इसके पहले तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए पोस्ट किया की जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में पुलिस अधिकारी को फ़ोन घुमाकर पूछा की लड़की छेड़ने वाले ने किस रंग का गमछा लपेटा हुआ था? पुलिस- सर…..भगवा! एकदम आप जैसा! CM:- फिर तो वह भगवा बलात्कारी ना हुआ। मतलब विचार से तो सात्विक और मोदी समर्थक ही होगा ना जी?? अच्छा…ध्यान से देखिए उस भगवा गमछे में कहीं राई भर भी हरा रंग है? पुलिस:- नहीं हुज़ूर, हमारे IO ने तो आपकी फर्जी AI को दर्जी बनाकर पूछ लिया, कहीं हरा नहीं है। AI कह रहा है कि इन आरोपियों की उम्र में बोरिंग रोड पर आपका CM भी यही काम करता था। CM:- बकवास बंद करो, जल्दी से आरोपियीं की जाति बताओ? पुलिस:- सर, ये सब इधर के ही समर्थक है।
CM:- कुछ करो, मुस्लिम और यादव एंगल ढूंढो, कैसे भी। पुलिस:- सर मुश्किल है! CM:- सस्पेंड कर देंगे तुमको, जो बोला वो करो! किसी दारू और मर्डर केस के आरोपी को इस केस में फँसा दो लेकिन कछु करो यार….! पुलिस:- सर, हम तो आपसे ज्यादे ही व्याकुल है। CM:- ज़्यादा होशियार बनते है, जल्दी करो! दाँत पीसते हुए, मोदी जी अब चुनाव में कहाँ से ,“मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे, पॉवर होला ई ख़ाली…जाति में रे”” गाना टेलीप्रॉम्प्टर पर गायेंगे? बुदबुदाते हुए, ये हरा गमछा और AI वाला डायलॉग हमको कौन अधिकारी रटवाया था रे….दीपक? जरा पता करो…