Bihar Electricity Bill: बिहार में बिजली महंगी करने पर हुआ अंतिम फैसला! 1 अप्रैल से ये रहेगा दर, विभाग को बड़ा झटका
Bihar Electricity Bill: बिहार के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग (BERC) आज साल 2026-27 के लिए बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया है।
Bihar Electricity Bill: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जहां एक ओर राहत की खबर सामने आ रही है तो वहीं बिजली कंपनी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, बिजली की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर आज फैसला आना था। जानकारी अनुसार विद्युत विनियामक आयोग ने विभाग के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब राज्य में बिजली दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है और मौजूदा दरें ही 1 अप्रैल से लागू रहेंगी।
आयोग का अंतिम फैसला
बता दें कि, बिजली कंपनियों ने 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था, जिसे बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने खारिज कर दिया। बुधवार को आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी ने यह फैसला सुनाया। इस दौरान सदस्य अरुण कुमार सिन्हा और परशुराम सिंह यादव भी मौजूद रहे। सभी पक्षों की दलीलें सुनने और वित्तीय आंकड़ों के विश्लेषण के बाद यह निर्णय लिया गया।
मुनाफे में कंपनी, इसलिए नहीं बढ़ी दर
सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि बिजली कंपनी मुनाफे में है। ऐसे में दर बढ़ाने की आवश्यकता नहीं समझी गई। आयोग ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं होगा। फैसले के तहत अब शहरी और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक समान दर लागू होगी। पहले दोनों के लिए अलग-अलग दरें थीं। इस बदलाव से खासकर शहरी उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलेगा।
स्लैब सिस्टम में बड़ा बदलाव
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अब दो स्लैब की जगह एक ही स्लैब लागू किया गया है। इससे बिलिंग प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी, साथ ही उपभोक्ताओं को समझने में भी आसानी होगी।
किसे कितना मिलेगा फायदा
शहरी घरेलू उपभोक्ता- करीब 1.53 रुपये प्रति यूनिट तक राहत, ग्रामीण व्यवसायिक उपभोक्ता- 42 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली, शहरी व्यवसायिक उपभोक्ता- 1.20 रुपये प्रति यूनिट राहत। इस फैसले से राज्य के करीब 27 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर, इस निर्णय से बिहार में आम लोगों को बड़ी आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।