Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटेंगे सीएम नीतीश ! चुनाव की तारीख घोषित, जानिए कब होगा नामांकन और मतदान
Bihar Politics: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा हो गई है। 27 मार्च तक जदयू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। ऐसे में देखने दिलचस्प होगा कि सीएम नीतीश एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं या फिर नए चेहरे को मौका मिलता है।
Bihar Politics: बिहार के 5 राज्यसभा सहित 10 राज्यों के 37 सीटों पर सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।
कौन बनेगा अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष
जदयू द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तय की गई है। इसके बाद 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 24 मार्च को नाम वापस लेने की तारीख निर्धारित की गई है। अगर अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा।
जदयू में तैयारी तेज
इस चुनाव को लेकर दिल्ली स्थित जदयू के पार्टी कार्यालय में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रक्रिया को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मौजूदा हालात में नीतीश कुमार का फिर से जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।
दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट