Bihar Teacher news: बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए एक हज़ार करोड़ जारी, मार्च से मई तक के वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ का होगा भुगतान

बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 13 पारंपरिक विश्वविद्यालयों के लिए तीन महीने (मार्च से मई 2026) के वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ (रिटायरमेंट बेनिफिट्स) के भुगतान हेतु 999.84 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी कर दी है।

Bihar Teacher
बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए एक हज़ार करोड़ जारी- फोटो : Social media

Bihar Teacher news: बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 13 पारंपरिक विश्वविद्यालयों के लिए तीन महीने (मार्च से मई 2026) के वेतन, पेंशन और सेवांत लाभ (रिटायरमेंट बेनिफिट्स) के भुगतान हेतु 999.84 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी कर दी है। इस फैसले से विश्वविद्यालयों के कार्यरत और सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के तहत यह राशि जारी की गई है। कुल आवंटित राशि में से 419.05 करोड़ रुपये वेतन मद में और 580.79 करोड़ रुपये गैर-वेतन मद (सेवांत लाभ) में विमुक्त किए गए हैं। 

गैर-वेतन मद की राशि से पेंशन, ग्रेच्युटी (उपादान), अर्जितावकाश नकदीकरण (लीव एनकैशमेंट) और चिकित्सा भत्ते का भुगतान किया जाएगा।यह राशि सीधे विश्वविद्यालयों, उनके अधीन आने वाले अंगीभूत कॉलेजों, अल्पसंख्यक और घाटा-अनुदानित कॉलेजों के कर्मचारियों के खातों में भेजी जाएगी। विभाग ने निर्देश दिया है कि इस राशि का उपयोग केवल तय मदों में ही पारदर्शी तरीके से किया जाए।