पटना में वैभव सूर्यवंशी पर इनामों की बारिश: नीतीश सरकार ने दिए 50 लाख, टाटा ने गिफ्ट की नई 'Curvv' कार

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता वैभव सूर्यवंशी के पटना पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 लाख रुपये से सम्मानित किया, वहीं टाटा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें टाटा Curvv कार गिफ्ट की गई।

पटना में वैभव सूर्यवंशी पर इनामों की बारिश: नीतीश सरकार ने द

Patna - पटना के लाल और उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। अंडर-19 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद पटना पहुंचे वैभव पर तोहफों की बारिश हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले सम्मान और सरकारी प्रोत्साहन के बाद अब टाटा की ओर से भी उन्हें एक शानदार कार उपहार में दी गई है। 

सीएम आवास में सम्मान और 50 लाख का पुरस्कार

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे वैभव सूर्यवंशी आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान वैभव ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बिहार सरकार की ओर से वैभव की इस उपलब्धि के लिए उन्हें 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस गरिमामय अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। 

टाटा की ओर से चमचमाती 'टाटा Curvv' गिफ्ट


वैभव सूर्यवंशी टाटा आईपीएल (IPL) में 'बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज' रहे थे, जिसके उपलक्ष्य में उन्हें आज टाटा की ओर से नई टाटा Curvv कार गिफ्ट की गई। वैभव अपने पिता के साथ टाटा के शोरूम पहुंचे, जहाँ शोरूम के मालिक ने उन्हें गाड़ी की चाबियाँ सौंपीं। वैभव ने इस सम्मान के लिए टाटा समूह का आभार व्यक्त किया। 

IPL में राजस्थान रॉयल्स से दिखाएंगे जलवा

विश्व कप और घरेलू स्तर पर अपने बल्ले का लोहा मनवाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट के सबसे बड़े मंच आईपीएल के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। उनकी इस सफलता से बिहार के खेल जगत में जबरदस्त उत्साह है और उन्हें भविष्य का चमकता सितारा माना जा रहा है।

Report - narrottam kumar