DIWALI 2026 : सीएम सम्राट चौधरी ने सपरिवार लोक सेवक आवास में मनाई दिवाली, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटे के साथ जलाये दिये, तेजप्रताप ने सजाई रंगोली
DIWALI 2026 : इस मौके पर राज्य के तमाम दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की
PATNA : बिहार में दीपावली का पावन पर्व बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर राज्य के तमाम दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने आवास पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर सपरिवार 1, लोक सेवक आवास पर संध्या के समय विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक तरीके से रंगोली बनाई और दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। उन्होंने इस पावन पर्व पर बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उधर, दीपोत्सव की इस पावन संध्या पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पटना स्थित 5 देशरत्न मार्ग और 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मिलकर दीप जलाए। परिवार के साथ दीपावली का यह पर्व बड़े ही आत्मीय माहौल में मनाया गया।
इस कड़ी में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने भी दीपावली के मौके पर अपने सरकारी आवास पर रोशनी और दीयों के बीच पर्व का आनंद लिया। उन्होंने भी इस अवसर पर सभी देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।