BPSC 70th Interview: 13 अभ्यर्थियों के लिए अचानक बदला नियम? आयोग के इस फैसले से मचा हड़कंप

बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा के साक्षात्कार के बीच आयोग ने 13 अभ्यर्थियों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए उनकी परीक्षा तिथियां बदल दी हैं। विशेष परिस्थितियों में लिए गए इस फैसले और आगामी 'बाद में' मिलने वाली सूचनाओं ने अभ्यर्थियों के बीच सस्पें

BPSC 70th Interview: 13 अभ्यर्थियों के लिए अचानक बदला नियम?

Patna - बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के साक्षात्कार (इन्टरव्यू) के बीच एक ऐसा फैसला लिया है जिसने अभ्यर्थियों के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। आयोग द्वारा जारी एक ताजा नोटिस के अनुसार, इंटरव्यू के निर्धारित नियमों और तिथियों में अचानक बदलाव किया गया है । यह बदलाव विशेष रूप से उन 13 अभ्यर्थियों के लिए है जो पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने वाले थे, लेकिन अब उनके लिए पूरी रणनीति बदल गई है 

क्या है आयोग का 'स्पेशल' फैसला? 

साक्षात्कार के प्रथम चरण (21.01.2026 से 28.02.2026) के दौरान इन 13 उम्मीदवारों ने आयोग से एक विशेष अनुरोध किया था । आयोग ने इस पर विचार करते हुए 'विशेष परिस्थितियों' में इनके साक्षात्कार की तिथियों को पूरी तरह री-शेड्यूल कर दिया है । अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अन्य अभ्यर्थियों को भी भविष्य में ऐसा मौका मिलेगा या यह केवल इन्हीं चुनिंदा रोल नंबर्स के लिए एक अपवाद है 

सस्पेंस में नई तिथियों का खेल

इन 13 अभ्यर्थियों का भाग्य अब मार्च और अप्रैल की नई तारीखों पर टिका है। जहाँ पहले इनका इंटरव्यू जनवरी-फरवरी में होना था, अब इन्हें 30 मार्च से 01 अप्रैल 2026 के बीच आयोग के सामने पेश होना होगा । उदाहरण के तौर पर, रोल नंबर 147520 और 157259 समेत अन्य 11 उम्मीदवारों के लिए समय और पाली (Shift) दोनों में फेरबदल कर दिया गया है 

द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों की बढ़ी धड़कनें 

आयोग ने इस नोटिस में एक और सस्पेंस छोड़ दिया है। नोट में स्पष्ट कहा गया है कि 9 मार्च से 10 अप्रैल तक चलने वाले द्वितीय चरण के साक्षात्कार के दौरान यदि किसी ने तिथि परिवर्तन का अनुरोध किया है, तो उन्हें इसकी सूचना 'बाद में' दी जाएगी । इस 'बाद में' शब्द ने वर्तमान में इंटरव्यू दे रहे अभ्यर्थियों के बीच ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी है