Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे के लिए कोई अलर्ट नहीं, धूप से बढ़ा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लगातार कुछ दिनों से खिल रही धूप ने आम जनजीवन को राहत दी है। शीतलहर और घने कोहरे का असर नहीं होने से लोगों ने सुकून की सांस ली है। राज्य में अधिकतम तापमान कई जगहों पर 30 डिग्री सेल्सियस के

ठंड

Bihar Weather:  बिहार में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण ठंड से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि शाम के समय में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार धूप के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत और बिहार में ठंड बढ़ती है, बादल छाते हैं या हल्की बारिश होती है। ऐसे किसी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने के कारण मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है। तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनसार, आज यानी गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह से ही धूप निकलने की संभावना है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की ठंड से राहत मिलेगी। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान शेखपुरा में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा पटना का मौसम 

राजधानी पटना में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में पटना के न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। राज्यभर में बीते कुछ दिनों से खिल रही धूप ने आम जनजीवन को राहत दी है। शीतलहर और कोहरा नहीं होने से लोग सुकून महसूस कर रहे हैं। अधिकतम तापमान कई जिलों में 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी बदलाव दिख रहा है। 

48 घंटे के लिए कोई अलर्ट नहीं 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश या किसी अन्य मौसमीय चेतावनी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। सुबह और शाम ठंड का एहसास रहेगा, जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी।